Main Tere Pyar Mein Pagal
Movie Name : Prem Bandhan (1978)
Singer : Kishore Kumar, Lata Mangeshkar
Music Director : Laxmikant Pyarelal
Lyrics : Anand Bakshi
Year : 1978
Producer : Gauri Films P Ltd.
Director : Ramanand Sagar
Actors : Moushumi Chatterjee, Prema Narayan, Rajesh khanna, Rekha, Vikram Gokhale
मैं तेरे प्यार में पागल ऐसे घूमता हूं, जैसे मैं कोई प्यासा बादल बरखा को ढ़ूंढ़ता हूं
मैं तेरे प्यार में पागल ऐसे घूमती हूं, जैसे मैं कोई प्यासी बदली सावन को ढ़ूंढ़ती हूं
जब जब तू छुप जाती है, इन फूलों की गलियों में
और चटकने लगती हैं कितनी कलियां कलियों में
मैं तेरा पता सभी से ऐसे पूछता हूं जैसे मैं कोई भूला राही मंज़िल को ढ़ूंढ़ता हूं
मेरे चेहरे पे तेरी ठहरीं ठहरीं दो आंखें
कितनी गहरी झील है ये, झील से गहरी दो आंखें
मैं तेरी इन आंखों में ऐसे डूबती हूं, जैसे मैं कोई टूटी नईया मांझी को ढ़ूंढ़ती हूं
तू हो न हो आंखों में रहती तेरी सूरत है
ये मन प्रेम का मंदिर है जिसमें तेरी मूरत है
मै तेरी इस मूरत को ऐसे पूजती हूं जैसे मैं कोई व्याकुल राधा मोहन को ढ़ूंढ़ती हूं
Sunday, October 23, 2005
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
1 comments:
pyar kabhi nahi karna chahiye kyonki jo jyada vishwas dilata ha vahi sabse jyada dhoka deta ha
Post a Comment