दोस्तो, मैंने कुछ दस साल पहले ये फ़िल्म देखी थी। सिर्फ़ यही गाना इस फ़िल्म में अच्छा है। हैरानी की बात है कि 'हमारा सीडी' के साथ और कई अन्य वेबसाईटों पर इस फ़िल्म के गानों में सिर्फ़ यही गाना उपलब्ध नहीं है। किसी के पास हो तो मुझे mp3 बना कर ईमेल करदे। ये गाना मझे भूलता जा रहा है, इसलिए बोल पूरा करने में मदद करें। ज़ाहिर है कि बोल भी नेट पर नहीं मिल रहे।
द्रोही (1992)
Singer : सुरेश वडेकर
Music Director : Burman R D
Lyrics : Javed Akhtar
Producer : Boney Kapoor
Director : Ram Gopal
Actors : Aakash, Danny Denzongpa, Ghulam Ghous, Nagarjuna, Silk Smita, Urmila Matondkar
Theme : Action
तुम जो मिले तो लगा है, जैसे मिली ज़िंदगी
जाती कहां हैं ये राहें जिनपे चली ज़िंदगी
इतना मुझको कब था पता, ऐसा भी इक गांव है
रसता तकती मेरा जहां, इन पलकों की छांव है
इतने हसीं रूप में है, देखो घनी ज़िंदगी
जाती कहां हैं ये राहें जिनपे चली ज़िंदगी
तुमको पाकर ऐसा लगा, जितने थे ग़म खो गए
सदीयों से हम पत्थर के थे, अब मोम के हो गए
जीने को जीते थे मगर इतनी ख़बर थी किसे
Monday, October 31, 2005
तुम जो मिले तो
Sunday, October 23, 2005
हम बंजारों की बात मत पूछो जी
Movie Name : Dharam Veer (1977)
Singer : kishore, lata
Music Director : Laxmikant Pyarelal
Lyrics : Anand Bakshi
हम बंजारों की बात मत पूछो जी
जो प्यार किया तो प्यार किया
जो नफरत की तो नफरत की
अच्छा ये तो बात तो फिर आऐंगे
हम तेरे प्यार को आज़माऐंगे
हम दिल नहीं देते हम जान देते हैं
हम दिल नहीं लेते हम जान लेते हैं
ये दुश्मनी है, तुम दोसती ना समझो
दिल की लगी है, तुम दिल्लगी ना समझो
दिल के मारों की बात मत पूछो जी
जो प्यार किया तो प्यार किया
जो नफरत की तो नफरत की
ये तो हैं बंजारे ये तुम कहो प्यारे
प्यार हो जब तड़प के, दिल दिल को पुकारे
सर हाथ पे रख के साथी छुड़ाने आए
सब देखते हों, वो यार को ले जाऐं
सच्चे यारों की बात मत पूछो जी
जो प्यार किया तो प्यार किया
जो नफरत की तो नफरत की
तुम जो कहते हो हम वो करते हैं
हम जो करते हैं, तुम वो कहते हो
कुछ शर्त रख लो
माँगो जवानी दे दें
काफ़ी नहीं ये
ये ज़िंदगानी दे दें
हम दिलदारों की बात मत पूछो जी
जो प्यार किया तो प्यार किया
जो नफरत की तो नफरत की
ऐ काश के हम होश में अब आने ना पाएं
kabhi haan kabhi na (1994)
jatin lalit
kumar sanu
shahrukh khan
ऐ काश के हम होश में अब आने ना पाएं
बस नग़में तेरे प्यार के गाते ही जाएं
खिलती महकती ये ज़ुलफ़ों की शाम
हंसते खनकते ये होठों के जाम
आ झूम के साज़ उठाएं
बस नग़में तेरे प्यार के गाते ही जाएं
हो बस अगर तुम हमारे सनम
हम तो सितारों पे रख दें कदम
सारा जहां भूल जाएं
बस नग़में तेरे प्यार के गाते ही जाएं
मैं तेरे प्यार में पागल
Main Tere Pyar Mein Pagal
Movie Name : Prem Bandhan (1978)
Singer : Kishore Kumar, Lata Mangeshkar
Music Director : Laxmikant Pyarelal
Lyrics : Anand Bakshi
Year : 1978
Producer : Gauri Films P Ltd.
Director : Ramanand Sagar
Actors : Moushumi Chatterjee, Prema Narayan, Rajesh khanna, Rekha, Vikram Gokhale
मैं तेरे प्यार में पागल ऐसे घूमता हूं, जैसे मैं कोई प्यासा बादल बरखा को ढ़ूंढ़ता हूं
मैं तेरे प्यार में पागल ऐसे घूमती हूं, जैसे मैं कोई प्यासी बदली सावन को ढ़ूंढ़ती हूं
जब जब तू छुप जाती है, इन फूलों की गलियों में
और चटकने लगती हैं कितनी कलियां कलियों में
मैं तेरा पता सभी से ऐसे पूछता हूं जैसे मैं कोई भूला राही मंज़िल को ढ़ूंढ़ता हूं
मेरे चेहरे पे तेरी ठहरीं ठहरीं दो आंखें
कितनी गहरी झील है ये, झील से गहरी दो आंखें
मैं तेरी इन आंखों में ऐसे डूबती हूं, जैसे मैं कोई टूटी नईया मांझी को ढ़ूंढ़ती हूं
तू हो न हो आंखों में रहती तेरी सूरत है
ये मन प्रेम का मंदिर है जिसमें तेरी मूरत है
मै तेरी इस मूरत को ऐसे पूजती हूं जैसे मैं कोई व्याकुल राधा मोहन को ढ़ूंढ़ती हूं
