अधिकतर गानों में कुल बारह में से सात स्वर इस्तेमाल होते हैं और उनका क्रम (यानि आपसी स्वरों में अंतर) इस प्रकार होता हैः
2 2 1 2 2 2 1
इसे major scale कहते हैं। शायद भारतीय संगीत प्रणाली में इसे किसी राग का नाम दिया गया होगा। नोट करें कि ऊपर दिए गए अँकों की संख्या सात है और जोड़ बारह। पहले स्वर से स्केल का नाम होता है, जैसे C major, D major etc. सभी प्रकार के major scales के बारे में फिर कभी।
कुछ गानों में स्वर तो सात ही लगते हैं लेकिन उनका क्रम अलग होता है, जैसेः
1 2 2 1 3 1 2
इसे minor scale कहते हैं। इस प्रकार हिन्दी गाने मैंने अधिकतर उदास गाने ही सुने हैं, जैसे 'जब भी जी चाहे नई दुनिया बसा लेते हैं लोग'। वैसे इस गाने के बीच में क्रम बदलता भी हैः- 2 1 2 1 3 1 2
एक सोनू निगम के गाने में मैंने अलग ही तरह का क्रम पाया। वो गाना है, 'इस कदर प्यार है, तुमसे ओ हमसफ़र'। ये किसी प्राईवेट एल्बम का गाना है। इसमें स्वरों का क्रम हैः 2 2 2 2 1 2 1
ये भी सात ही स्वर हैं और इनका जोड़ भी बारह है। मुझे इस स्केल का नाम नहीं पता लेकिन गाने में अजीब सा दबा दबा सुरूर है।
गाने 'मेरे नैना सावन भादों' में छह स्वर लगते जिनका क्रम इस प्रकार हैः 2 1 4 2 1 2
नोट करें कि इनकी संख्या छह है लेकिन जोड़ बारह ही है, यानि कुल बारह स्वर। वैसे गाने के बीच में सातवाँ स्वर लगता है जब शौरी (किशोर कुमार) बिल्कुल ऊपर पहुँच जाता है। याद करें पंक्तियां----
अब सोचूं तुम्हें याद नहीं है, अब सोचूं नहीं भूले, वो सावन के झूले
'वो सावन के झूले' के ठीक पहले एक सबसे ऊँचा स्वर लगता है। वो है सातवाँ स्वर जो पूरे गाने में बस यहीं इस्तेमाल होता है
Saturday, July 14, 2007
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

1 comments:
लहर नई है अब सागर में
रोमांच नया हर एक पहर में
पहुँचाएंगे घर घर में
दुनिया के हर गली शहर में
देना है हिन्दी को नई पहचान
जो भी पढ़े यही कहे
भारत देश महान भारत देश महान ।
NishikantWorld
Post a Comment