
Reason में अपनी ड्रम मशीन, अपना मिक्सर, अपना सिंथेसाईज़र और बहुत कुछ है। देखने से लगता है जैसे सचमुच की मशीनें आपके सामने पड़ी हों (फ़ोटो देखें)। यही नहीं, आप tab बटन दबाने से मशीनों को पीछे से भी देख सकते हैं कि वो आपस में कैसे तारों से जुड़ी हैं। ये तारें सजीव दिखती हैं। आप माउस से इस तारों को हिला भी सकते हैं। हिलाने पर ये ऐसे डोलती हैं मानों सचमुच की तारें हों। आपको बाहरी ध्वनिओं की ज़रूरत ही नहीं क्योंकि इस साफ़्टवेयर से आपके पास असीमित संभावनायें हैं। वैसे भी अगर आप ध्वनियों के लिये बाहरी सिंथेसाईज़र का इस्तेमाल करते हैं तो संगीत पूरा करने के बाद दोबारा कंप्यूटर में wav या mp3 में रिकार्ड करना पड़ता है, जबकि इससे सारा संगीत अंदर ही अंदर export हो जायेगा, बिना गुणवत्ता खोये। डेमो आज़मा कर देखें। हाँ, आपके पास अच्छा साउँडकार्ड भी होना चाहिये। क्योंकि सारी ध्वनियाँ साफ़्टवेयर के द्वारा बनती हैं, तो कमज़ोर साउँडकार्ड से ध्वनि कुञ्जी दबाने के कुछ देर बाद सुनाई देगी और आप रिकार्ड नहीं कर पायेंगे। ऊपर से अगर आपने कई ट्रैक रिकार्ड कर रखे हैं जो एक साथ बज रहे हैं तो बज गया बाजा साउँडकार्ड का।

इसमें बताने के लिये बहुत कुछ है लेकिन मैं एक पोस्ट में सबकुछ नहीं लिख सकता। बेहतर ये है कि आप जो न समझ आये वो पूछ लें, तो मैं बता दूँगा।
2 comments:
could you translate this blog in two language Hindi-English????
बडा धासु सोफ़्ट्वेयर है पर इशे डाउन्लोड कैशे करु ये तो देख और सुन के ही लग्ता है कि ये बहुत बडा सोफ़्ट्वेयर है।
Post a Comment