Saturday, May 02, 2009
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हमारी गायक मंडली
कल पहली मई को म्युनिक में भी 'अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस' मनाया गया। शहर के बीचों बीच कई सारी युनियनों और संगठनों ने स्टाल लगाए हुए थे, लाईव संगीत और कई सारे कार्यक्रम हो रहे थे। हमारी संगीत मंडली (choir group) ने भी वहां कुछ गाने गाए। यह संगीत मंडली दरअसल Attac नामक एक वैश्वीकरण विरोधी गैर सरकारी संगठन का हिस्सा है। इस मंडली में केवल वैश्वीकरण विरोधी गाने गाए जाते हैं जो मुझे कोई खास पसंद नहीं। पर मेरे लिए ये मंडली केवल गाना सीखने, आवाज़ को ताक़तवर बनाने, staff notation पढ़कर गाने में ट्रेनिंग और अनुशासन का एक मंच है। इस गायक मंडली में शामिल होने से पहले मुझे पता ही नहीं था कि ये Attac संगठन का ही एक हिस्सा है और Attac है क्या। लेकिन मुझे खुशी है कि मैं कुछ नया सीख रहा हूँ। मुझे गाने का शौक है, लेकिन इसके अलावा मुझे गाने के अभ्यास और सीखने का अवसर नहीं मिलता।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment